भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए

भारत में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा है जो भारत के लाखों नागरिकों की आजीविका को प्रभावित करता है। हालांकि भारत सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में बेरोजगारों को कम करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से यह प्रश्न पूछा जाता है कि भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए या बताइए।

इसीलिए आज का यह लेख हम उन्हीं छात्रों के लिए लेकर आए हैं, जिनका अक्सर यह सवाल रहता है कि भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए? साथ ही हम बेरोजगारी के अर्थव्यवस्था और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा करेंगे। तो आइए बिना देरी के लेख को शुरू करते हैं।

बेरोजगारी क्या है?

भारत में बेरोजगारी एक ऐसी स्थिति को दर्शाता है जहां काम करने के लिए लोग इच्छुक हैं और सक्षम है परंतु वह अपने लिए रोजगार के अवसरों को ढूंढने में असमर्थ है। इस बेरोजगारी में बेरोजगार आबादी और कम बेरोजगार वाले व्यक्ति दोनों शामिल है।

यानी कि इसमें ऐसे लोग भी शामिल है जो अपनी इच्छा से कम घंटे काम कर रहे हैं या ऐसे काम कर रहे हैं जो उनकी योग्यता से मेल नहीं खाता है।

भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए।

भारत में बेरोजगारी का प्रमुख कारण इस प्रकार है –

शिक्षा और कौशल की कमी

भारत में बेरोजगारी के सबसे प्रमुख कारणों में से एक शिक्षा और कौशल की कमी है। शिक्षा प्रणाली में सुधार के प्रयासों के बावजूद भी आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निरक्षर है और नौकरी के लिए बाजार में वह अन्य युवाओं से प्रतिस्पर्धा करने के लिए सक्षम भी नहीं है। क्योंकि उनके पास कौशल का अभाव है।

इससे यह स्थिति पैदा होती है कि जिस उद्योग में काम करने वाले व्यक्तियों की उच्च मांग है वहां भी बहुत से लोगों को काम नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि वह निरक्षर हैं और उनके अंदर सही कौशल का विकास नहीं है।

शिक्षा और कौशल की कमी का प्रभाव

भारत में शिक्षा और कौशल की कमी का अर्थव्यवस्था और समाज पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। कुशल और निरक्षर आबादी के बीच बेरोजगारी, कम मजदूरी और गरीबी का कारण बनती है। यह बदले में देश की समग्र आर्थिक विकास को भी प्रभावित करता है।

देश में बढ़ती जनसंख्या

भारत पूरी दुनिया में जनसंख्या के आधार पर दूसरा सबसे बड़ा देश माना जाता है। भारत में बढ़ती जनसंख्या बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण है। जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती है वैसे-वैसे रोजगार तलाश करने वालों की संख्या भी बढ़ती जाती है।

लेकिन इन बढ़ती संख्याओं के साथ रोजगार में वृद्धि नहीं हो पाती है जिसके कारण बहुत से लोग बिना काम के रह जाते हैं और बेरोजगार हो जाते हैं।

बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव

बढ़ती जनसंख्या का प्रभाव जॉब मार्केट पर काफी ज्यादा पड़ता है। क्योंकि जब नौकरी ढूंढने वाले लोग अधिक हो जाते हैं तो एक ही पद के लिए लोगों के बीच में प्रतिस्पर्धा भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है और इसके कारण उच्च स्तर की बेरोजगारी पैदा होती है।

भारत में बढ़ती टेक्नोलॉजी

भारत में 2015 से टेक्नोलॉजी काफी तेजी से बढ़ रही है। और इस बढ़ते टेक्नोलॉजी के कारण कई लोग आज भी अपने कौशल को इसके साथ मिला नहीं पाते और पीछे रह जाते हैं। इस एडवांस टेक्नोलॉजी ने समाज को कई लाभ पहुंचाया है लेकिन साथ में इसने भारत में बेरोजगारी को भी बढ़ाया है।

कई जगहों पर Automation और AI ने उन कई नौकरियों को खत्म कर दिया है, जो पहले इंसानों द्वारा की जाती थी। मुख्य रूप से Manufacturing और Service Industry में इसमें कई तरह की नौकरियों को खत्म किया है।

टेक्नोलॉजी प्रगति का प्रभाव

भारत में बेरोजगारी पर टेक्नोलॉजी के बढ़ने का प्रभाव महत्वपूर्ण है। इसने कई उद्योगों में नौकरी खो दी है।

जिसके परिणाम स्वरूप जितने भी पद बचे हुए हैं उसके लिए लोगों के बीच में Competition काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त जितने भी Human workers थे, उनकी जगह पर मशीनों ले ले ली है।

भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए – FAQ’s

Q. भारत में बेरोजगारी के प्रमुख कारण क्या है?

Ans- भारत में बेरोजगारी के कई सारे प्रमुख कारण है जैसे – जनसंख्या में वृद्धि, कृषि का प्रभुत्व, शिक्षा प्रणाली में दोष, इत्यादि।

Q. भारत में शिक्षित बेरोजगारी के कारण क्या है?

Ans- भारत में शिक्षित बेरोजगारी का कारण यह है कि ज्यादातर युवा सरकारी नौकरी की तलाश में होते हैं। वह स्वरोजगार नहीं करना चाहते। और एक ही पद के लिए कई युवाओं के बीच कंपटीशन होता है।

Q. भारत में बेरोजगारी की दर कितनी है?

Ans- 2023 में भारत में बेरोजगारी की दर इस समय घटकर 7.93% हो गई है। इसके अलावा ग्रामीण बेरोजगारी की दर 7.23% हो गई है।

Q. बेरोजगारी के प्रकार क्या है?

Ans- बेरोजगारी कई प्रकार की होती है। जैसे प्रच्छन्न बेरोजगारी, मौसमी बेरोजगारी, संरचनात्मक बेरोजगारी, चक्रीय बेरोजगारी इत्यादि।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने भारत में बेरोजगारी के तीन कारण लिखिए प्रश्न का उत्तर प्राप्त किया है। उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको बेरोजगारी की प्रमुख कारणों के बारे में और उसके सामाजिक प्रभाव के बारे में जानकारी मिल पाई होगी।

इसे भी पढ़े –

यदि आप बेरोजगारी से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment