ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते 2023

ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते – नमस्कार दोस्तों, जैसा कि हम सब जानते हैं ओलंपिक खेल की प्रतियोगिता  पूरे विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल प्रतियोगिता है। पूरे भारतवर्ष में चुने हुए लोग ओलंपिक खेल की तैयारी सालो पहले से कर देते हैं। ताकि वे ओलंपिक में पदक जीत सकें। भारत में  कई ऐसे लोग भी है जो ये जानना चाहते हैं कि ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते।

तो इसीलिए आज के इस लेख में हम जानेंगे की ओलंपिक मे भारत ने कितने पदक जीते साथ ही साथ हम ये भी जानेंगे की भारत ने किस ओलंपिक खेल में कितने पदक जीते हैं। तो चलिए लेख को शुरू करते है –

ओलंपिक मे भारत ने कितने पदक जीते

ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते यह जानने से पहले हम यह जान लेते हैं कि ओलंपिक में टोटल कितने पदक होते हैं तो ओलंपिक में टोटल 3 पदक होते है।

  1. स्वर्ण पदक
  2. रजत पदक
  3. कांस्य पदक

भारत ने 2016 मे खेले गए ओलंपिक खेलों की शुरुआत तक 24 ओलंपिक खेलों में 35 पदक अपने नाम किए है। जिसमें 10 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक तथा 16 कांस्य पदक शामिल है। भारत में सर्वप्रथम 1900 में अपना पहला ओलंपिक खेल खेला था।

ओलंपिक की शुरुआत कब हुई

Olympic की शुरुआत  23 जून 1896 मे यूनान की राजधानी एथेंस में हुई। इसकी शुरुआत ओलंपिक पर्वत पर खेले जाने के कारण इस खेल का नाम ओलंपिक पड़ा। ओलंपिक खेल के जन्मदाता पियरे डे कोबर्टिन है।

ओलंपिक खेलों में विश्व भर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट हिस्सा लेते हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। ओलंपिक प्रत्येक 4 वर्ष के अंतराल पर खेला व आयोजित किया जाता है।

ओलंपिक खेल के प्रकार

ओलंपिक में खेले जाने वाले कुल 63 खेल का आयोजन दो अलग वर्गों में किया जाता है। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक, ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 47 खेलों को शामिल किया गया है और शीतकालीन ओलंपिक में 16 खेलो को शामिल किया गया है।

भारत ने हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भाग लिया है। भारत ने 1964 में कई बार शीतकालीन ओलंपिक में भी भाग लिया। 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की शुरुआत तक भारत ने सभी ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जीत हासिल की थी।

इन्हें भी पढ़े :

भारत ने ओलंपिक में किस खेलों में कितने पदक जीते है?

भारत ने 24 ओलंपिक खेलों में 35 पदक अपने नाम किए हैं। ओलंपिक में भारत ने हॉकी में सबसे अधिक पदक जीते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं

ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते

खेल स्वर्ण रजतकाँस्य कुल
 एथलेटिक्स1203
 बैडमिंटन0123
 बॉक्सिंग0033
 हॉकी81312
 शूटिंग1214
 टेनिस0011
 वेटलिफ्टिंग0112
 कुश्ती (फ्रीस्टाइल )0257
 कुल1091635

ओलंपिक खेलों में पदक विजेता

ओलंपिक खेलों में भारत ने 10 स्वर्ण पदक 9 रजत पदक और 16 कांस्य पदक हासिल किए हैं भारत द्वारा जीते गए पदको के विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है।

 स्वर्ण पदक विजेता

  •  1928 में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  1932 में लॉस एंजेलिस में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  1936 मे बर्लिन मे भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  1948 में लंदन  मे भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  • 1952 मे हेलसिंकी में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  1956 में मेलबर्न में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  1964 में टोक्यो में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  2008 में बीजिंग मे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग मैं अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता।
  •  2020 मे मेंस जैवलिन थ्रो टोक्यो में नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता।

 रजत पदक विजेता

  •  1900 में  पेरिस मे नौर्म प्रिचड ने पुरुषों की 200 मीटर और 200 मीटर (हर्डल रेस) बाधा दौड़ मे रजत पदक जीते।
  •  1960 में रोम में भारतीय हॉकी पुरुष टीम में रजत पदक जीता।
  •  2004 में एथेंस मे मेंस डबल ट्रैप शूटिंग मैं सिंह राठौर ने रजत पदक हासिल किया।
  •  2012 में लंदन मे पुरुषों की 66kg कुश्ती मे सुशील कुमार रजत पदक जीते।
  •  2012 में लंदन में पुरुषों का 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग विजय कुमार रजत पदक जीते।
  •  2016 मे रियो मे वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन मे पी वी सिंधु ने रजत पदक हासिल किया।
  •  2020 में टोक्यो मे महिलाओं के 49kg भारोत्तोलन ( weightlifting ) मे मीराबाई चानू ने रजत पदक जीता।
  • 2020 मे टोक्यो मे पुरुषों की 57kg कुश्ती(freestyle) मे रवि कुमार दहिया ने रजत पदक हासिल किया ।

  काँस्य पदक विजेता

  • 1952 मे हेलसिंकी मे पुरुषों की बैटमवेट कुश्ती में केडी जाधव को कांस्य पदक हासिल हुआ।
  • 1968 मे मेक्सिको सिटी में भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता।
  • 1972 मे म्युनिख मे भारतीय हॉकी पुरुष टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
  • 1996 मे पुरुषों का एकल टेनिस की मैच में अटलांटा को हराकर लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता।
  • 2000 मे सिड़नी महिलाओं के 54kg वेटलिफ्टिंग में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक हासिल किया।
  • 2008 मे बीजिंग मे मेंस मिली मिडिलवेट बॉक्सिंग  विजेंदरसिंह ने कांस्य पदक जीता।
  • 2012 मे लंदन मे पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग में गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता।
  • 2012 मे लंदन में महिलाओं की फ्लाईवेट मुक्केबाजी में मैरी कॉम ने कांस्य पदक हासिल किया।
  • 2012 मे वूमेंस सिंगल्स बैडमिंटन में साइना नेहवाल ने कांस्य पदक जीता
  • 2016 मे रियो वूमेंस 58kg रेसलिंग मे साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता।
  • 2020 मे टोक्यो मे वुमेंस वेल्टरवेट (64-69)kg लवलीना बोरगोहेन ने और पीवी सिन्धु ने महिलाओ का एकल बैडमिंटन मे काँस्य पदक हासिल किया।
  • बजरंग पुनिया ने पुरुषों की 65kg कुश्ती और भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 2020 में टोक्यो में कांस्य पदक जीता।

ओलंपिक डे कब मनाया जाता है।

ओलंपिक डे यानी ओलंपिक दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है इसे पहली बार सन 1896 मे मनाया गया था।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने जाना कि ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते है। इसके अलावा हमने ओलंपिक से संबंधित अन्य जानकारियां भी प्राप्त की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको ये लेख पसंद आया होगा।

यदि आप ओलंपिक से संबंधित कोई और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

ओलंपिक में भारत ने कितने पदक जीते FAQ’s

1. ओलंपिक को और क्या कहा जाता है?

  ओलंपिक International sports competition भी कहा जाता है

2. भारत में पहली बार ओलंपिक खेलों में कब भाग लिया था?

 भारत में पहली बार 1900 में ओलंपिक खेलों में भाग लिया था।

3. ओलंपिक के जन्मदाता कौन हैं?

 ओलंपिक के जन्मदाता पियरे डे कोबर्टिन कहा जाता है।

4. ओलंपिक में भारत ने कुल कितने पदक जीते?

 ओलंपिक में भारत ने 24 खेलों में कुल 35 पदक जीते हैं।

5. ओलंपिक में कितने प्रकार के पदक होते हैं?

 ओलंपिक में तीन प्रकार के पदक होते हैं, स्वर्ण पदक रजत पदक व कांस्य पदक।

6. भारत ने ओलंपिक के किस खेल में अधिक पदक जीते हैं?

 भारत ने ओलंपिक के हॉकी खेल में सबसे अधिक पदक जीते हैं।

7. इन खेलों ओलंपिक क्यों कहा जाता है?

 यूनान की राजधानी एथेंस के ओलंपिक पर्वतों पर खेले जाने के कारण इस खेल का ओलंपिक कहा जाता है l

Sponsored
Teknede tatil keyfi için SuperTekne.com‘dan Göcek Tekne Kiralama hizmeti alabilirsiniz. Göcek Yat Kiralama, İstanbul Tekne Kiralama hizmetlerini en iyi hizmet ve uygun fiyat ile vermektedir.
7 Principles That Will Underpin The Trends Of 2024.

Leave a Comment