भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए

भारत एक ऐसा देश है जिसमें हाल के वर्षों में ही कई अंतर्राष्ट्रीय प्रवास देखा है। और इस अंतरराष्ट्रीय प्रवास का मुख्य कारण भारत की आर्थिक स्थिति है। लेकिन बहुत से लोगों का यह प्रश्न रहता है कि भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए कि ऐसे क्या कारण है जिसके वजह से लोग अंतरराष्ट्रीय प्रवास कर रहे हैं।

इसीलिए आज के इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे और भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझेंगे। तो आइए बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास क्या है?

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझने से पहले आइए हम यह जान लेते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय प्रवास का मतलब क्या है? अंतर्राष्ट्रीय प्रवास दूसरे देश में बसने के इरादे से एक देश से दूसरे देश में व्यक्तियों के जाने को संदर्भित करता है।

यानी कि जब कोई व्यक्ति भारत से किसी दूसरे देश में Shift हो जाता है और उसी देश में बस जाता है तो वह अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहलाता है। और ऐसा देखा गया है कि यह अंतरराष्ट्रीय प्रवास सबसे ज्यादा आर्थिक कारणों से होते हैं।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए

ऐसे कई सारे आर्थिक कारण है, जिससे लोग किसी दूसरे देश में जाकर बस जाते हैं। प्रवास के मुख्य कारण इस प्रकार हैं

भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए
भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए

रोजगार के अवसरों में कमी

भारत में बेरोजगारी की दर बहुत अधिक है जिसके कारण बहुत से लोग दूसरे देश में रोजगार के अवसरों की तलाश करने लगे हैं। Reports के अनुसार 2020 में बेरोजगारी की दर 6.7% थी। यह दर हमेशा घटती बढ़ती रहती है और जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार खोजने के लिए काफी संघर्ष भी करना पड़ता है।

नौकरी के अवसरों की कमी के कारण लोग काम की तलाश में दूसरे देशों में जाकर बस जाते हैं।

गरीबी और धन का असमान वितरण

भारत में गरीबी एक प्रमुख मुद्दा है। भारत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली आबादी 27.5% तक की है। यानी कि भारत में 27.5% आबादी गरीबी रेखा से नीचे रहती है। और धन का असमान वितरण भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा है जिसमें जनसंख्या का एक छोटा प्रतिशत धन के बड़े प्रतिशत को नियंत्रित करता है।

इसने कई लोगों को बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में अधिक समृद्ध देशों में प्रवास करने के लिए प्रेरित किया है।

बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति

एक अन्य आर्थिक कारण है जो भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रवास को प्रेरित करता है और वह कारण बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति है। कई भारतीय दूसरे देशों जैसे -अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में प्रवास करते हैं, जहां वे अपने काम के लिए उच्च वेतन प्राप्त कर सकते हैं और बेहतर ऑफिस में कार्य कृतियों में कार्य कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका में नर्सों और IT प्रोफेशनल की अत्यधिक मांग है और वे भारत की तुलना में काफी अधिक वेतन प्रदान भी करते हैं।

विनिमय दर में उतार-चढ़ाव

विनिमय दर में उतार-चढ़ाव भी भारत में अंतरराष्ट्रीय प्रवास में योगदान करता है। जब अमेरिकी डॉलर या ब्रिटिश पाउंड जैसी अन्य मुद्राओं की तुलना में भारतीय रुपया कमजोर हो जाता है तो भारतीयों के लिए अधिक मजबूत मुद्रा वाले देश में प्रवास करना ज्यादा बेहतर हो जाता है।

जैसे जब भारतीय रुपया 2018 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी नीचे हो गया था तो अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में काफी ज्यादा वृद्धि भी हुई थी।

शिक्षा और कैरियर के अवसर

कई भारतीय शिक्षा और कैरियर के अवसरों के लिए दूसरे देशों में जाते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश काफी ज्यादा लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद कई भारतीय छात्र बेहतर नौकरी के अवसरों और वेतन को देखते हुए इन्हीं देशों में बस जाते हैं और काम करने का विकल्प चुनते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारण (FAQ’s)

भारत में प्रवास के पांच कारण बताइए

भारत में प्रवास के 5 कारण गरीबी, चिकित्सा में कमी, पर्याप्त नौकरी का ना होना, बेहतर जीवन स्तर, बेहतर शिक्षा है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए?

राष्ट्रीय प्रवास का अर्थ यह है कि जब कोई अपने ही शहर में रहकर केवल एक शहर से दूसरे शहर में बस जाता है तो वह राष्ट्रीय प्रवास कहलाता है। इसके विपरीत जब कोई व्यक्ति किसी एक देश के एक शहर से निकलकर किसी दूसरे देश में बस जाता है तो वह अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहलाता है।

प्रवास के आर्थिक कारण क्या है?

इस लेख में हमने प्रवास के कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक कारणों के बारे में चर्चा की है जिसे आप देख सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने भारत में अंतर्राष्ट्रीय प्रवास के आर्थिक कारणों को समझाइए के बारे में बताया है उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको सभी आर्थिक कारणों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिल पाई होंगी। यदि आप इस विषय से संबंधित कुछ अन्य जानकारियां पाना चाहते हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment