भारत का संविधान किसने लिखा है?

Bharat Ka Savidhan Kisne Likha Hai – भारत का संविधान एक ऐसा दस्तावेज है जो शासन के मूल सिद्धांतों और नागरिकों के अधिकारों और जिम्मेदारियों को दर्शाता है। यह एक संविधान बड़ी सभा द्वारा तैयार किया गया था। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का संविधान किसने लिखा है?

हमारे भारत में बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जो यह जानते हैं कि भारत का संविधान किसने लिखा है और इस सभा में कौन-कौन लोग शामिल थे। तो अगर आप भी इस विषय पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख में हमारे साथ अंत तक जरूर बने रहे।

भारत का संविधान किसने लिखा है?

भारत का संविधान किसने लिखा है?

भारत का संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा द्वारा लिखा गया था। इसीलिए भारत का निर्माता तो डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कहा जाता है। परंतु भारत के संविधान का लेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा जी को कहा जाता है।

प्रेम बिहारी नारायण रायजादा जी ने इन इसे अपने हाथों से इटैलिक स्टाइल में लिखा था। इसके अलावा भारत के संविधान का मूल संस्करण भी बनाया गया था, जिसे शांति निकेतन के कलाकारों ने सजाया था जिसमें नंदलाल बोस और राम मनोहर सिन्हा शामिल थे।

अब इसके अलावा वसंत कृष्णन वैद्य ने संविधान के हिंदी संस्करण के लिए सुलेख लिखा था जिसे नंदलाल बोस जी ने खूबसूरती से सजाया था।

संविधान के निर्माण कि समिति

जब हमारे संविधान का निर्माण हो रहा था तो इसमें कई लोगों ने योगदान दिया था। और इसके लिए कई तरह की कमेटी भी बनाई गई थी, जिसमें ड्राफ्टिंग कमिटी और निर्णायक कमेटी भी शामिल थी।

कैबिनेट मिशन योजना के तहत 1946 में संविधान सभा का गठन किया गया था जिसमें संघीय सरकार के साथ अखंड भारत के निर्माण का प्रस्ताव था।

इस विधानसभा 299 सदस्यों से बनी थी, जिसमें 229 सदस्य प्रांतों का प्रतिनिधित्व करते थे और 70 सदस्य रियासतों का प्रतिनिधित्व करते थे। इस सभा की अध्यक्षता डॉ राजेंद्र प्रसाद ने की जो बाद में भारत के पहले राष्ट्रपति बने।

भारत के संविधान के निर्माण में शामिल सदस्य

भारत के निर्माण में कई सदस्य शामिल किए गए थे जिसमें से निर्णायक समिति में 6 सदस्य शामिल थे। इन सदस्यों की जिम्मेदारी नए संविधान का मसौदा तैयार करने की थी। और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।

इस समिति के अन्य 6 सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं।

  • अल्लादी कृष्णस्वामी अय्यर
  • सैयद मोहम्मद सादुल्ला
  • एन. गोपालस्वामी आयंगार
  • टीटी कृष्णमाचारी
  • डॉक्टर के एम मुंशी
  • माधव राव

भारत के संविधान को ड्राफ्टिंग करने की प्रक्रिया

1947 में ड्राफ्टिंग कमिटी यानि मसौदा समिति का गठन किया गया था और डॉक्टर अंबेडकर को इसके अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। समिति ने 2 वर्षों की अवधि में कई बैठकें की और 4 नवंबर 1949 को संविधान का अंतिम ड्राफ्टिंग प्रस्तुत किया।

संविधान का पहला प्रारूप फरवरी 1948 में पेश किया गया था जिस पर चर्चा करने के लिए और संशोधन करने के लिए समिति ने 8 महीने का समय भी लिया था।

उसके बाद पूर्ण रूप से 4 नवंबर 1949 को संशोधन तैयार करके पेश किया गया और 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया।

भारत का संविधान किसने लिखा है? – FAQ’s

Q. भारत का संविधान कितने लोगों ने लिखा था?

Ans- ऐसे तो भारत के संविधान सभा में 299 सदस्यों को शामिल किया गया था। लेकिन अगर हम लेखक की बात करें तो इसे लिखने के लिए स्कूल 4 लोगों को चुना गया था। जिसने संविधान को लिखा और उसे सजाया।

Q. संविधान के असली लेखक कौन है?

Ans- संविधान के असली लेखक प्रेम बिहारी नारायण रायजादा जी हैं।

Q. भारत के संविधान का पिता कौन है?

Ans- भारत के संविधान का पिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को कहा जाता है।

Q. भारत का संविधान किसने लिखा और कितने दिन में लिखा?

Ans- भारत का संविधान प्रेम बिहारी नारायण रायजादा जी ने लिखा और इसे लिखने और बनाने में कुल 2 साल 11 महीने और 18 दिनों का समय लगा था।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने जाना कि भारत का संविधान किसने लिखा है? उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से आपको भारत के संविधान के लिखने से संबंधित प्रक्रिया और इसे ड्राफ्टिंग करने से संबंधित प्रक्रिया के बारे में जानकारी मिल पाई होगी।

यदि आप संविधान से संबंधित और जानकारियां पाना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment