कोविड 19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन कैसे निकाले? 2023

कोविड 19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन: नमस्कार दोस्तों आपका हमारे एक और नए पोस्ट पर स्वागत है जहा अजा इस पोस्ट के माध्यम से कोविड 19 टीका पंजीकरण के बारे में बात करेंगे यदि आपने भी अभी तक आपका कोविड 19 पंजीकरण डाउनलोड नहीं किया है तब आप हमारे पोस्ट के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते है।

कोविड-19 महामारी ने हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित किया है और टीकाकरण करवाना कोविड-19 महामारी से लड़ने के सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। भारत सरकार द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की पूरी व्यवस्था की गई है। जिसमें आप कोविड-19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन में करवाकर Vaccine लगवा सकते हैं।

लेकिन अगर आप ऐसे भारतीयों में से एक है, जो नहीं जानते हैं कि कोविड-19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन भारत में कैसे करें? तो आज का यह लेख आपके लिए काफी उपयोगी साबित होने वाला है। हम भारत में कोविड-19 वशीकरण पंजीकरण के चरणों और प्रक्रियाओं के बारे में चर्चा करेंगे। तो आइये बिना देरी किए लेख को शुरू करते हैं।

कोविड-19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन में कैसे करें?

भारत में Covid-19 vaccine के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के 3 तरीके हैं। आपको केवल अपना ऑनलाइन पंजीकरण करना है और आपके शहर में जो भी हॉस्पिटल में टीका लग रहा है वहां पर आपको अपना टीकाकरण करवा लेना है।

Cowin पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण

CoWin पोर्टल भारत में कोविड-19 वैक्सीन पंजीकरण के लिए एक अधिकारिक वेबसाइट है। CoWin पोर्टल के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण रजिस्टर करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  • सबसे पहले आपको CoWin पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा।
  • नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Cowin.gov.in Covid-19 Vaccine Wbesite

  • हो सकता है कि CoWin पोर्टल खोलते समय कुछ सेकंड का समय लगे इसलिए आप Portal के ओपन होने का इंतजार कर सकते हैं।
  • पोर्टल ओपन होने के बाद आप यहां पर Register/Sign in के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर यहां दर्ज करना होगा और Get OTP पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपने जो मोबाइल नंबर यहां पर डाला था, उस मोबाइल नंबर पर आपको एक और टीपी आएगा जिससे भरकर आप Verify पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारियां भरनी होगी जिसमें आपका नाम, आयु, लिंग और फोटो आईडी प्रमाण पत्र से संबंधित सभी जानकारियां पूछे जाएंगे।
  • यह सभी विवरण भरने के बाद अब आप रजिस्टर पर क्लिक करें।
  • तो, इस तरह आपको भी पोर्टल पर रजिस्टर हो चुके हैं। अब आपको कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • ऐसा करने के लिए अब आपको अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र और एक निश्चित तिथि और समय का चयन करना होगा।
  • इस पोर्टल पर आपके एरिया के हिसाब से आपको कई टीकाकरण केंद्र दिखाए जाएंगे और आपको कई समय भी बताया जाएगा जहां पर आप अपने सुविधानुसार किसी भी एक समय का चयन कर सकते हैं।
  • इतना करने के बाद अब आपको Book के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपका कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक PDF भी प्राप्त होगा जिसे आप को डाउनलोड कर लेना है ताकि टीकाकरण केंद्र पर जाने के बाद आप यह पीडीएफ प्रमाण पत्र के रूप में उन्हें दिखा सकें।

उमंग ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें

Umang App भारत सरकार द्वारा डिवेलप किया गया एक मोबाइल एप्लीकेशन है जिसका उपयोग कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण सहित कई विभिन्न सरकारी सेवाओं तक पहुंचने के लिए किया जाता है।

  • उमंग एप्स के माध्यम से कोविड-19 टीका पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करके इंस्टॉल करना है।
  • ऐप इंस्टॉल करने के बाद आपको इस ऐप में रजिस्ट्रेशन भी करना पड़ेगा। जिसके लिए आप Register बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको यहां पर मोबाइल नंबर डालना है और Get OTP बटन पर क्लिक करना है।
  • OTP Verify करने के बाद अब आपको अपना ए कैंपेन भी जनरेट करना होगा जिसके माध्यम से आप उमंग ऐप में लॉगिन कर सकें।
  • MPin रजिस्टर करने के बाद अब आप उमंग एप में रजिस्टर हो चुके हैं।
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर और Mpin डाल करके इस ऐप में लॉगिन कर लेना है।
  • लॉग इन करने के बाद आपको होम पेज पर कई सारे गवर्नमेंट सर्विस से संबंधित जानकारियां दिखाई देंगे जहां पर आपको CoWin के टैब पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आप Register For Vaccination के बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • सबमिट पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा जहां पर आप OTP दर्ज करके Verify OTP बटन पर क्लिक करेंगे।
  • OTP Verify हो जाने के बाद अब आपको अपना एक फोटो आईडी प्रूफ नाम लिंग जन्मतिथि इत्यादि सभी जानकारियां भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जहां पर आपको वैक्सीन लगवाने का अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना होगा।
  • यहां पर आप Scheduled Appointment पर क्लिक करें और अपने जिले का नाम और Pin Code डालकर टीकाकरण केंद्र सर्च करें।
  • अब आप अपनी सुविधा अनुसार किसी भी टीकाकरण केंद्र का चुनाव कर सकते हैं और अपने सुविधानुसार समय का भी चयन कर सकते हैं।
  • यह दोनों चीजें ही चुन लेने के बाद आपको कंफर्म बटन पर क्लिक करना है।
  • कंफर्म करते ही आपका अपॉइंटमेंट शेड्यूल हो जाएगा जिसकी जानकारी आपको तुरंत ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से मिल जाएगी।

आरोग्य सेतु एप से कोविड-19 टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करें

आरोग्य सेतु एप कोविड-19 टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आप ऐप ओपन करें और अपने मोबाइल नंबर द्वारा इसमें रजिस्ट्रेशन कर ले।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप आरोग्य सेतु एप के होम पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको CoWin टैब लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप Vaccination के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब आप Register Now बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Verify करने के लिए Proceed to Verify बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा। जिसे आपको ऐप में दर्ज करके Verify बटन पर क्लिक करना है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपनी कुछ व्यक्तिगत जानकारियां दर्ज करनी है जिसमें आप अपना उम्र, जेंडर और फोटो आईडी प्रूफ का प्रकार चुनेंगे।
  • यह सभी जानकारियां भरने के बाद आपको Register बटन पर क्लिक करना है।
  • अब टीकाकरण के लिए आप अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र और अपने सुविधानुसार एक तिथि और समय का चयन करेंगे।
  • यह सभी चीजें सिलेक्ट करने के बाद आपको Confirm बटन पर क्लिक कर देना है।
  • कंफर्म बटन पर क्लिक करते ही आपका कोविड-19 Vaccine Registration हो चुका है।

इन तीनों ही पोर्टल के माध्यम से आपको Covid-19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन भारत में कर सकते हैं।

भारत में कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्रता

कोविड-19 टीका पंजीकरण ऑनलाइन जान लेने के पश्चात आइए हम आपको यह भी बता दें कि अगर आपको Covid Vaccine लगवाना चाहते हैं तो आप की पात्रता क्या होनी चाहिए।

  • कोविड-19 लगवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए भी कुछ पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं पुलिस अब जैसे कि जो भी महिलाएं गर्भवती हैं वह डॉक्टर से पूछने के बाद वैक्सीन लगवा सकती हैं।

भारत में Covid-19 Vaccine Cost क्या है?

भारत में सरकार द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्रों पर कोविड-19 वैक्सीन मुफ्त में प्रदान की जाती है। हालांकि कुछ निजी अस्पताल शुल्क लेकर टीकाकरण संबंधित सेवाएं प्रदान करते हैं।

जो वैक्सीन ब्रांड और अस्पताल के आधार पर भिन्न हो सकते हैं। सरकार ने निजी अस्पतालों में vaccine की कीमत निर्धारित कर दी है लेकिन अभी भी सरकारी केंद्र द्वारा प्रदान किए जाने वाले सभी वैक्सीन मुफ्त में मिलते हैं।

ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आप अपने परिवार के सदस्य या अन्य दोस्तों से भी मदद ले सकते हैं जिनके पास स्मार्टफोन है।

कोविड 19 टीका पंजीकरण (FAQ’s)

Q. क्या मैं ऑनलाइन पंजीकरण किए बिना टीका लगवा सकता हूं?

Ans- जी नहीं, भारत में टीका लगवाने के लिए CoWin पोर्टल या आरोग्य सेतु एप के माध्यम से आपको ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

Q. क्या मैं जान सकता हूं कि मुझे कौन सा कोविड-19 वैक्सीन लगवाना है?

Ans- जी नहीं आप या नहीं सुन सकते हैं कि आप कौन सी कोविड-19 वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। सरकार उपलब्धता और वितरण के आधार पर टीके प्रदान करती है और आपको वह टिका दिया जाएगा जो निश्चित केंद्र पर उपलब्ध है।

Q. स्मार्टफोन के बिना कोविड-19 का पंजीकरण कैसे करें?

Ans- अगर आपके पास स्मार्टफोन है इंटरनेट कनेक्शन नहीं है तो आप कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से या अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर कोविड-19 वैक्सीन के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।

Q. भारत में कोविड-19 वैक्सीन के लिए पंजीकरण करने के लिए कौन सी वेबसाइट है?

Ans- कोविड-19 वैक्सीन के लिए भारत में Cowin ऐप एक वेबसाइट है जिसके माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने कोविड-19 का पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें? इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद है की यह लेख आपके लिए मददगार साबित हुआ होगा।

यदि आप किस विषय से संबंधित कोई अन्य जानकारियां प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Leave a Comment